Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका।

Vivek Sahu

Sun, Jan 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )बाँगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है।   डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण भी पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है।   यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहाँ से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं।   कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहाँ चारों तरफ से पानी का विहंगम दृश्य है और प्राकृतिक सुंदरता देखने वालों का दिल जीत लेता है।   मौसम चाहे कोई भी हो यहाँ पानी हर मौसम में लबालब होता है। कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुका तक पहुचने के लिए पक्की सड़क है। यहाँवन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान रखकर अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है।   बुका में बाहर से आने वाले पर्यटक स्टीमर से पानी के विहंगम दृश्य को और भी करीब से देख सकते हैं। यहाँ कोरबा शहर से ही नहीं अपितु बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चाम्पा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी पर्यटक पहुँचते हैं।   यहाँ बिलासपुर से आये रोशन कुमार ने बताया कि ठंडी के बीच हल्की धूप में आसपास पानी और हरियाली देख का मन प्रफुल्लित हो गया।   वास्तव में ऐसे एकांत जगह पर आना शांति और सुकून का अहसास कराता है। मन को शांति मिलती है। दीपका क्षेत्र से सपरिवार आये बृजमोहन सिंह और दिनेश कुमार का कहना है कि बुका के बारे में बहुत सुना था आज इसे करीब से देखने आए हैं।   सचमुच बहुत खूबसूरत नजारा है। दिनेश कुमार ने बताया कि एक बार वह बारिश के मौसम में यहाँ आया था। यहाँ का वातावरण को देख कर अपने दोस्त के साथ आज परिवार सहित आया है। बहुत ही सुंदर दृश्य है और कुछ घण्टे बैठकर यहाँ के मनभावन दृश्य को देखने में आनन्द की अनुभूति होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन