Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

: कोरबा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, और कैसे बेहतर हो इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता - नरेंद्र देवांगन

Vivek Sahu

Thu, Jun 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा में ड्रैगन मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग क्लब द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कोरबा नगर निगम के पार्षद जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन का किकबॉक्सिंग क्लब के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद नरेंद्र ने कहा कि कोरबा में कोई भी क्षेत्र हो यहां के खिलाड़ियों में हुनर और टैलेंट की कमी नहीं है।   ऊर्जाधाणी कोरबा सहित संपूर्ण जिले में सैकड़ो ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी है जो जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।   अलग-अलग खेल सहित किकबॉक्सिंग हो या कराटे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का अच्छे से प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।   निश्चित तौर पर यह गर्व की बात है यह हमारे जिलेवासियों को गर्व महसूस प्रदान करता है। मैं सभी क्लब के साथियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं की निश्चित ही इसी तरह आगे और अपने प्रतिभा की सर्वश्रेष्ठ देते रहें।   इस अवसर पर उनके साथ राजेश मिश्रा रामकुमार राठौर दीपक जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री नरेंद्र देवांगन सहित मंचस्थ सभी का स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंट किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन