Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: छुरी धनरास मोड़ के पास 40 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Tue, Oct 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने टीम गठित कर आज मुखबिर की सूचना पर छुरी में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।   थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरदा से छुरी में दो व्यक्ति शराब का परिवहन कर बेचने का काम करते है।   थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छुरी धनरास मोड़ के पास तैनात कर दिया इसी दौरान दो व्यक्ति पल्सर मोटर सायकिल CG 12 BN 8145 में थैला लेकर आते दिखे। पुलिस द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम विजय सारथी उर्फ छोटू पिता लक्ष राम सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी बंचर छुरी कला तथा दूसरा अर्जुन सारथी पिता सेवकराम उम्र 31 वर्ष निवासी पठारी भाँटा छुरी कला का होना बताया गया।   पुलिस द्वारा थैले की जांच में 5,5 लीटर के दो जरीकेन में 20 लीटर व 10,10 लीटर के दो जरीकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब पाया गया। बरामद कच्ची महुआ शराब की बाज़ार कीमत 4 हज़ार बताई जा रही है।   कटघोरा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) के कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन