Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: नेता प्रतिपक्ष हितानंद की अगुवाई में भाजपा पार्षद दल ने निकाली महापौर के भ्रष्टाचार की बारात, फर्जी जाति का मामला छाया।

Vivek Sahu

Mon, Dec 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में आज नगर पालिका निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।   पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। भाजपा पार्षद महापौर के खिलाफ नारे लिखी शर्ट पहनकर और ढोल- नगाड़ों के साथ सामान्य सभा में पहुंचे।   प्रदर्शन के दौरान उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।   नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।   भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद पर निगम कार्यों में घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।   प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की समस्याओं जैसे सफाई, पानी और सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।   उन्होंने सामान्य सभा को केवल औपचारिकता करार देते हुए इसे जनता के मुद्दों पर चर्चा का उपयुक्त मंच बनाने की मांग की।   महापौर के फर्जी जाति घोटाला, डामर घोटाला, स्ट्रीट लाइट घोटाला, स्टेडियम घास घोटाला, सफ़ाई घोटाला, नल जल योजना घोटाला, सड़क घोटाला, संपतिकार घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, महापौर की कमीशनखोरी सहित घोटाले सम्मिलित है |   इस विरोध प्रदर्शन ने कोरबा जिले में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।   महापौर राज किशोर प्रसाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर निगम विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।   उन्होंने कहा कि प्रदर्शन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और सामान्य सभा में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को जनता की आवाज बताया। उनका कहना है कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता की कमी है और जनता के टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन