Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: आम आदमी पार्टी को जनता का अप्रत्याशित जन समर्थन।

Vivek Sahu

Sun, Nov 5, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान ) : विधान सभा में चुनावी रंग में रंग चुकी है, प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं , मतदाता भी प्रत्याशियों की बातों को बड़ी ध्यान से सुन रहे हैं ,सभी प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं ,और मतदाताओं से मिलकर अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं । उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 और 7 का सघन जनसंपर्क किया । इस मौके पर विशाल ने कहा कि बिना रीडिंग के बिजली बिल लोगों को थोपा जा रहा है ।बिजली बिल के चलते कई परिवार कर्जदार बन गए हैं। बिजली बिल को लेकर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, क्षेत्र की जनता रेत के अनाप-शनाप दामों के चलते हलकान परेशान है। शहर के दो रेत घाट शो पीस बने हुए हैं ,जनप्रतिनिधि रेत को लेकर हमेशा मौन ही रहे हैं विशाल केलकर ने ऐसी कई बातों का जिक्र किया ,उन्होंने चिंता जाहिर की की गली मोहल्ले स्थित बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं बावजूद वितरण विभाग हाथ पैर हाथ धरे बैठा हुआ है।   फिलहाल विशाल के सघन जनसंपर्क अभियान मे जनता का व्यापक प्रतिसाध मिल रहा है ,मतदाता भी उनसे बड़ी उत्सुकता से मिल रहे हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन