Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

: उचित मूल्य की दुकानों में मतदाता जागरूकता का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

Vivek Sahu

Fri, Oct 20, 2023
कोरबा।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जहां पिछली बार राज्य के औसत से कम मतदान हुए है, वहां के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जागरूकता अंतर्गत फ्लेक्स बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जितने भी लोग मिल रहे हैं, उन्हें मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा समझाया जा रहा है कि चुनाव में बिना डर भय लोभ और प्रलोभन के निष्पक्ष वोट डालना है। मतदाता भी यह संकल्प ले रहे हैं कि हम सभी अपने मन से वोट डालेंगे। हम किसी के बहकावे में नही आयेंगे। टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां-जहां पिछले दिनों मतदान कम हुए हैं, वहां के मतदाताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वोट डालने प्रेरित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन