Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

: केराकछार, मदनपुर और सरडीह, बगधरीडांड के मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प

Vivek Sahu

Sun, Oct 15, 2023
कोरबा  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार व स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में मतदाता जागरूकता टीम ग्राम केराकछार सहित आश्रित ग्राम दरगा, सरडीह मदनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन गांवों में मतदाताओं ने कुछ दिन पहले मतदान बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिसे लेकर मतदाता जागरूकता टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने अपने टीम के साथ सभी मतदाताओं से रूबरू होते हुए शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। लोगों के बीच मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एक एक वोट का महत्व को समझाया गया। जिससे बिना भय, लोभ व प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने की बात कही। हम इस बार की निर्वाचन में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हुए सभी लोग मतदान करेंगे। केराकछार के मतदाताओं ने कहा कि निर्वाचन में निष्पक्ष वोट देकर पक्की सड़क बनवाएंगे। साथ ही सभी योजनाएं का लाभ लेंगे। मदनपुर की महिला मतदाताओं ने शपथ लेकर संकल्प किया कि हम खुद भी वोट देने के साथ सभी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। सबके घर-घर जाकर अवश्य वोट देने जागरूक करेंगे। इस वर्ष 18 साल पूरा करने वाले लड़के, लड़कियों व नई बहुओं का भी नया वोटर कार्ड बनाया गया है। जो पहली बार वोट डालने उत्साहित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन