Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: नए क़ानून और वीआईपी सुरक्षा में दिया गया प्रशिक्षण

: हिंदू नव वर्ष पर भव्य, गरिमापूर्ण शोभा यात्रा

: सजग कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। सायबर सेल कोरबा एवं उरगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपीगण चढ़े पुलिस के हत्थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त। आरोपियों के कब्जे से मारूति इको वाहन और हीरो प्लेजर स्कूटी को किया गया जप्त। जप्त गांजा कुल कीमती 41250 रूपये बिक्री रकम 47250 रूपये इको वाहन कीमती लगभग 03 लाख रूपये लाल रंग प्लेजर कीमती लगभग 20000 रूपये कुल जूमला कीमती 408500 रूपये किया गया जप्त। आरोपीयों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत विभिन्न जगहों से सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर कार्यवाही भी किया जा रहा था। इसी दौरान सायबर सेल कोरबा के टीम को सूचना मिली कि एक सिल्वर कलर के इको वाहन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना उरगा पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए सूचना रेड कार्यवाही हेतु ग्राम संडैल की ओर रवाना हुए। पुलिस की टीम ग्राम संडैल में पहुंच कर नहर पुल के पास घेराबंदी कर रेड किया गया। जहां संदेही वाहन व लाल रंग के प्लेजर को घेराबंदी कर वहां उपरोक्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफतार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कोरबा पुलिस द्वारा लगातार नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।