Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जम्मू कश्मीर के अखनूर में आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, 5 घंटे चला एनकाउंटर

Vivek Sahu

Mon, Oct 28, 2024
  जम्मू (न्यूज उड़ान) आतंक ग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू के अखनूर बीती देर रात मूर्तियां तोड़ विश्राम कर रहे थे आतंकी के सुबह मंदिर में आने वाले बच्चों की नजर इन नपाक लोगों पर पड़ी और इन दहशत गर्द (आतंकियों) ने बच्चों को वहां से भगा दिया और उपरान्त सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ चली गोलीबारी में तीनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर कर मार गिराया है। यह घटना बारामूला में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें सेना के 3 जवान और दो नागरिक मारे गए थे। अखनूर के शिव मंदिर के पास बटाल में सुबह करीब 7 बजे सेना के एक एम्बुलेंस वैन पर आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद सभी आतंकवादियों को मार गिराया हैं। देर शाम तक तलाशी अभियान और आतंकियों के मददगारों की तलाश जारी थी। 5 घंटे चला एनकाउंटर जानकारी के अनुसार, सेना की एंबुलेंस पर हमला करने के बाद सभी आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे। सेना ने इलाके को घेर कर आंतकियों की तलाश शुरू की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें खास तौर पर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों और यहां तक कि सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी निशाना बनाया है। जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं। जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर से अब तक यह 5वां हमला है। इन हमलों में 3 जवान शहीद हुए हैं। वहीं, 8 गैर स्थानीय लोगों की मौत हुई है।   बतादें कि कश्मीर में टारगेट किलिंग जारी है। और अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण सीमा के साथ लगते जिलो में खूब आतंक आज भी हैं जिसमें राजौरी और पुंछ के क्षेत्र शामिल है। ... रिपोर्ट ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन