Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: ब्रेकिंग न्यूज़ जम्मू संभाग के जिला राजौरी के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन सहित 4 जवान शहीद

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
जम्मू/राजौरी - /न्यूज उड़ान/ (अनिल भारद्वाज) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी सहित 4 जवान शहीद हुए हैं और दो अन्य घायल जवानों का उपचार जारी है।   राजौरी के कालाकोट तहसील के धर्मसाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोलकी बाजीमाल के जंगल में मुठभेड़ बुधवार सुबह तब शुरू हुई जब सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ड्रोन और खोजी कुत्‍तों की मदद से आतंकियों की धर-पकड़ का अभियान शुरू किया गया था।   बुधवार सुबह से ही यहां गोलीबारी शुरू हो गई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में सेना की आर-आर बटालियन का कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभूम 9 पैरा कमांडों, हवलदार माजिद 9 पैरा आतंकियों की गोलाबारी से शहीद हुए हैं वहीं मेजर मेहरा घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए सैन्य कमान अस्पताल उधमपुर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जबकि दो अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार जारी है।   वहीं रात्रि खबर लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी थी। सेना व पुलिस अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। बतादें कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुल‍िस प‍िछले करीब एक महीने से एक ज्‍वाइंट ऑपरेशन के तहत कालाकोट के जंगलों में छ‍िपे 2-3 आतंकियों की तलाश कर रही है।   स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकियों का पता लगाने के लिए रविवार से ही घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।   एक ग्रामीण ने बताया क‍ि अभियान के कारण हमें घर पर ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया था। हमारे बच्चे घर पर ही रहे और स्कूल नहीं गए। उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक वन क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है।   सेना के अनुसार आतंकियों के पास बहुत अधिक मात्रा में गोलाबारूद मौजूद रहा होगा तभी वे लगातार 12 घन्टे से अधिक समय से फायरिंग कर रहे हैं। खबर यह भी मिली है कि वह आसपास के घरों से खाना खा रहे थे। जिनकी तलाश की जा रही थी। एक आतंकी घायल भी बताया जा रहा है। 2 से 3 आतकियों का गुट आधुनिक हथियार से लेस हैं। तभी इतना नुकसान हुआ है। सभी आतंकियों को जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। ...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन