Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: श्रद्धा के साथ मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

Vivek Sahu

Sun, Nov 17, 2024
राजौरी/पुंछ/ न्यूज उड़ान गुरुद्वारा छठी पातशाही राजौरी में श्री गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाहर से आए रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। विधायक राजौरी इफ्तिखार अहमद ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका और संगत को गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के साथ भाईचारे का संदेश दिया। और संगत के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया।   इस अवसर पर गुरुद्वारा छठी पातशाही प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष निर्माण सिंह, कमेटी के युवा सदस्य सरदार रविद्र सिंह कोहली, सतनाम सिंह, काका सिंह आदि हजारों की संख्या में आई संगत ने गुरुद्वारे में माथा टेक शांति भाईचारा, खुद और अपने परिवार की तंदरुस्ती की प्रार्थना की और श्री गुरु नानक देव जी के जन्म उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संगत को गुरुनानक देव जी के द्वारा बताए नेक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।   श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें जन्मउत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री आखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद जम्मू से आए रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया और गुरु जी बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।   उसके बाद अरदास का आयोजन किया गया और संगत के लिए लंगर खोल दिया गया। गुरु के लंगर में काफी भारी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नन्हें बच्चों द्वारा गुरु जी की जीवनी पर कविताएं सुनकर भक्ति और भाईचारे का मैसेज दिया।   शुक्रवार देर शाम तक गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सीमावर्ती जिला राजौरी के अन्य गुरुद्वारों में संगत की भीड़ देखने को मिली। । वहीं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सीमावर्ती जिला पुंछ में भी गुरु महाराज के विशेष जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पुंछ द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा पुंछ में विशाल गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर की संगत के अलावा दूसरे राज्यों से रागी जत्था एवं कवि विशेष तौर पर पुंछ पहुंचे थे। उन्होंने कीर्तन दरबार में गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला और संगत को गुरु वाणी से जोड़े रखा।   श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सुबह जिले के कई गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब शुरू करवाए गए थे, और आज भोग डाले गए। गुरुद्वारा में हजारों की संख्या में संगत के साथ सैन्य अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद जहां कीर्तन दरबार सजाए गए, वहीं विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। और गुरु प्रेमियों ने भाईचारे का संदेश दिया। रिपोर्ट अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन