Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: चंद्रयान-3 के सकुशल चंद्रमॉं में उतरने पर कृष्णा गु्रप ने मनाई खुशियॉं और सभी देशवासियों को दी बधाईयॅंा

Vivek Sahu

Fri, Aug 25, 2023
दिनांक 23 अगस्त 2023 को सायं 06ः04 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सकुशल उतरने पर पूरे देश में मानों खुशियॉं छा गयी लोगों ने अपने अपने तरीकों से अपनी इस खुशी को प्रदर्शित किया लोगों ने सड़कों पर भव्य आतिशबाजीयॉं करके तथा बैंड बाजों के धुन पर नाच कर अपनी खुशियॉं व्यक्त की। इसी तारतम्य में कृष्णा गु्रप के समस्त सदस्यों ने सायं 06ः10 बजे कृष्णा हुण्डई में एकत्रित होकर इस खुशी में चार चांद लगा दिया। कृष्णा गु्रप के चेयरमेन अशोक मोदी, डायरेक्टर राजा मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, साहिल अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति में सभी ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लहरा कर राष्ट्रगान किया एवं भक्ति गीत गाये गये। श्री अशोक मोदी जी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है एवं इस प्रकार से चांद की दक्षिणी धु्रव पर पहुंचने वाला हिन्दुस्तान विश्व का प्रथम देश है। उन्होंने इस कार्य हेतु हमारे देश के इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री जी एवं समस्त देशवासियों को इसकी हार्दिक शुभकामनाऐं दी तथा उन्होने कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए यह पल गौरान्वित करने वाला है। इतिहास में इस दिन को स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा उन्होने सभी से आग्रह किया कि हम सभी को यह प्रयत्न करना चाहिये कि हम प्रत्येक दिन कम से कम कोई भी एक काम देश हित में करें। श्री राजा मोदी जी ने भी इसकी बधाईयॉं देते हुए बताया कि यह पल अविस्मरणीय है वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के असफल होने से उससे सीख लेकर चंद्रयान-3 को सफल बनाया जो प्रेरणा दायी है। कृष्णा गु्रप के सभी सदस्यों ने भारत माता की जयकारा करते हुए एक-दूसरे को बधाईयॉं दी एवं मुंह मीठा कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन