Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: शिव खोड़ी से आ रही बस पर आतंकी हमला, खाई में वाहन गिरने से 9 की मौत

Vivek Sahu

Mon, Jun 10, 2024
जम्मू (न्यूज उड़ान )जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शिव खोड़ी से लौट रही बस को निशाना बनाया है।   इस बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आतंकियों ने इस बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस ड्राइवर के भी लगी।   बस ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई। शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया।   बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा की तरफ लौट रही थी। हादसा पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के निकट पेश आया है। मुस्लिम दरगाह को भी सेना ने घेर रखा है लोगों से पूछताछ जारी है। डीसी रियासी ने दुर्घटना में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।   वहीं, 33 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, यात्री स्थानीय नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, आतंकी गतिविधि के चलते शिव खोड़ी तीर्थ स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। घायलों को जीएमसी अस्पताल जम्मू में रेफर कर उपचार किया जा रहा है।   आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस व सेना ने क्षेत्र को घेर रखा है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन