Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जम्मू के बफलियाज-थन्नामंडी राजौरी रोड पर आतंकी हमला 4 जवान शहीद, 3 घायल - हाई अलर्ट

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
जम्मू/राजौरी-/न्यूज उड़ान जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के अंतर्गत राजौरी जिला की सीमा के पास लगते क्षेत्र में वीरवार को हुई आतंकी मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 3 जवान घायल हुए हैं जिन्हें एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा गया। सुरनकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन बफलियाज - थन्नामंडी राजौरी रोड पर आतंकियों ने घात लगाकर सेना की छोटी गाड़ी पर हमला बोल दिया।   सूत्रों के मुताबिक हमला काफी पास से किया गया है। इस घटना के बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग जारी है। जारी मुठभेड़ के कारण थन्नामंडी डीकेजी बुफलियाज़ रोड बंद कर दिया गया। साथ ही इलाके के लोगों को हिदायत दी है कि वे ऑपरेशन के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलें। राजौरी -पुंछ सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। वहीं, राजौरी पुंछ नेशनल हाईवे हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके को घेर लिया है। राजौरी के थानामंडी के डेरा की गली में पिछले दो दिनों से ऑप्रेशन चल रहा था।   21 दिसंबर को सेना की दो छोटी गाड़ियाँ जब सैनिकों को लेकर ऑप्रेशन एरिया में लेकर जा रही थी तभी आतंकियों ने पास के जंगल से गोलियां बरसना शुरू कर दी ।   हमले में ऐसे देखा गया कि आतंकी दल ने हमला काफी पास से किया है तभी इतना ज्यादा नुकसान हुआ।   हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवान पिछले दो दिन से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे।   आतंकियों के इलाके में होने की थी सूचना अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था और मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है। ..... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन