Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जम्मू के राजौरी में आतंकी साजिश नाकाम, चार टिफिन आईईडी सहित अन्य गोला-बारूद बरामद ,हाई अलर्ट।

Vivek Sahu

Fri, Jan 12, 2024
जम्मू-कश्मीर (.न्यूज उड़ान.) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार टिफिन बॉक्स आईईडी सहित अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। इसके बाद सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। सीआरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को राजौरी जिले के हयातपुर-मंजाकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से एक वायरलेस सेट, स्माल टेप रिकॉर्डर, 23 राउंड एके गोला बारूद और चार टिफिन बॉक्स आईईडी बरामद किए गए हैं। सेना और जम्मू-कश्मीर पोलिस को इस संबध में जानकारी दी गई। वहीं संयुक्त जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान को और तेज कर लिया।   वहीं इस संबध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। साथ लगते क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। जिला राजौरी व पुंछ के क्षेत्रों में सेना, सीआरपीएफ जम्मू- कश्मीर पुलिस अन्य एजंसीयां आतंकियों और उनके मददगारों (अंडर ग्राउंड वर्कर) की दरपकड़ कर रही है। आतंकी गतिविधियों के चलते दोनों जिला में हाईअलर्ट है। ... रिपोर्टर अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन