Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी की वार्षिक यात्रा का पहला जत्था सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत, राजौरी-पुंछ क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पहरा ।

Vivek Sahu

Tue, Jul 29, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान बाबा बुड्ढा अमरनाथ चट्टानी जी की वार्षिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। श्री श्री 1008 पीठाधीशवर राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने विशेष पूजार्चना कर आधार शिविर का निरीक्षण किया और उपरांत ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गुजरात सहित बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने जमकर भारत माता व भोले के जयघोष लगाए और ढोल नगाड़ा कर नाचगाना किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू पुंछ एनएच144ए पर सुरक्षा बल मौजूद थे। इस अवसर पर जिला आयुक्त (डीसी) राजौरी अभिषेक शर्मा, , राजौरी एसएसपी गौरव सिकरवार , विधायक राजौरी इफ्तखार अहमद, पूर्व एमएलसी विबोद गुप्ता, विभाग संयोजिका मातृशक्ति भावना जी, सह संपर्क प्रमुख कपिल , विभाग मंत्री कर्ण , जिला अध्यक्ष केवल, जिला मंत्री गौरव जी, कोषाध्यक्ष दीपक, सामाजिक समरसता प्रमुख नेत्र सिंह, नवल जी जिला संघचालक, जिला बजरंग दल संयोजक साहिल , एडीसी अन्य सेना, राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ, बीएसएफ अधिकारी-जवान व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य आदि मौजूद थे। यात्रा की सुरक्षा के लिए खोजी कुत्ते व तीसरी आंख से निगरानी की जा रही थी। यात्रा के पहले जत्थे में पंजीकृत 13 बच्चों सहित 885 यात्री शामिल थे जिनमें 606 पुरुष, 266 महिलाएं व 13 बच्चे शामिल है। यात्रा में पंजीकृत छोटे दो व बड़ी 19 बस में सवार होकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर को आधार शिविर राजौरी पहुंचे यहां पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर जलपान करने के बाद यात्री दो बजे के करीब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गए। रात को यह यात्री पुंछ में विश्राम करेंगे और अगली सुबह यात्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के उपरांत वापस रिवानगी करेंगे।   स्थानीय यात्रा को मिला कर यात्रा 2 हजार से पार बताई गई। यात्रा प्रमुख विवेक कुलकर्णी मुंबई यात्रा संयोजक, कृष्ण कांत सह प्रमुख, शक्ति सिंह झाला उत्तर प्रांत सुरक्षा प्रमुख, उदयन भाई रावल उत्तर गुजरात प्रांत कार्यालय प्रमुख, केशव राजू केंद्रीय सह मंत्री, सुरेंद्र जी संगठन मंत्री मध्य भारत के साथ सभी भक्तजनों का जगह जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक राजौरी इफ्तखार अहमद ने भी भाईचारे का संदेश दिया। वहीं पीठाधीशवर राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने आधार शिविर राजौरी में पहुंच पूजाअर्चना की और ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर स्वामी जी ने कहा कि यात्रियों के लिए काफी बेहतर प्रबंध किए गए है। डीसी राजौरी और प्रबंधक कमेटी सदस्यों का धन्यवाद किया। स्वामी जी ने कहा कि पहले देशभर में जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर उल्टा पुलटा प्रचार कर भक्तों को डराया गया लेकिन यात्रा को बजरंग दल ने अपने बल पर यात्रा की शुरुआत की जो आज लाखों की संख्या में पहुँच गई है। विश्व हिंदू परिषद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन काफी बेहतर कार्य कर रहे है। लोग यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से आ रहे है। हर भक्तजन को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। जवान पहरे पर खड़े हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध उठाएंगे हैं श्रद्धालुओं बेफिक्र होकर यात्रा करें।   वहीं यात्रा का भींभर गली (बीजी) ब्रिगेड पहुंचने पर सेना ने भी स्वागत किया देर शाम यात्रियों के पुंछ पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। सुंदरबनी में शिविर में भी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और यात्रियों को जलपान ग्रहण करवाया और यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं नौशहरा में सामाजिक कार्यकर्ता व नौशहरावासी हर साल की तरह इस साल भी यात्रा के स्वागत के लिए बेसब्री से खड़े थे, यात्रा को नहीं रोका गया। जिससे नौशहरा वासी निराश दिखे और प्रशासन के प्रति रोष जताया। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों के साथ साथ सेना, सीआरपीएफ , बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग के साथ साथ आधार शिविर में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। सरकारी डॉक्टर व अग्निशमन विभाग व अन्य विभाग भी सेवा के लिए मौजूद थे। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन