Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर , 3 जवान घायल

Vivek Sahu

Tue, Sep 12, 2023
जम्मू/राजौरी_ जम्मू संभाग के अंतर्गत राजौरी जिले के नारला क्षेत्र में मंगलवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने शाम करीब चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के घेरे में फंसता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। जंगल में 2 से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलाबारी में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है । वहीं एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर सहित तीन जवान घायल बताए गए हैं जिसे साथियों की मदद से गोलाबारी के घेरे से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार दिया गया है। शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक गोलाबारी जारी थी। ... *राजौरी मुठभेड़ अपडेट:* •• 63RR के एक जवान की जान चली गयी। •• पैरा कमांडो का एक जवान घायल। •• 63RR के दो जवान घायल। •• एक स्नाइपर कुत्ता मारा गया। •• दो आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना, शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। *संयुक्त अभियान प्रगति पर है...* समय: शाम 7:57 बजे     अनिल भारद्वाज    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन