Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 48 कट्टी धान जब्त, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए किसान।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

बिंझरा समिति के नोडल अधिकारी श्री दीपक सिंह द्वारा 18 दिसंबर गुरूवार की रात्रि लगभग 7ः30 बजे ग्राम भांवर के पास छोटा पीकप वाहन में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए 48 कट्टी धान जब्त किया गया था।

जब्त धान को संबंधित वाहन सहित भांवर सरपंच के सुपुर्द रखा गया था।

आज विधिवत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार एवं सहायक खाद्य अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा उक्त जब्त धान को थाना बांगो के सुपुर्द किया गया।

जांच के दौरान ग्राम बिंझरा निवासी शंभूशरण सिंह द्वारा 48 कट्टी धान को अपना बताया गया। इसके पश्चात दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को स्वामी हक की भूमि के अनुसार धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 140 कट्टी के विरुद्ध केवल 132 कट्टी धान पाया गया।

इसके अतिरिक्त, जब्त 48 कट्टी धान के संबंध में संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन