Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: बिलासपुर आईजी बद्री नारायण मीणा ने जारी किया प्रमोशन सूची, 96 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक

बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा ने रेंज के प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले 96 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की है। सूची में जिला पुलिस बल कोरबा से डेढ़ दर्जन प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं। इनमें राम पांडे, कुलदीप तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल, सरस्वती कौशिक, जलवेश कंवर, संतोष कुमार तांड, धनंजय कुमार, मस्तराम कश्यप, चक्रधार राठौर, सेरोफिन लकड़ा, कृपा शंकर दुबे, प्रकाश रजक, योगेंद्र प्रसाद लहरे, समय दास खांडेकर, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, चंद्रपाल खांडे शामिल है। अब जल्द ही इन पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद उनके वर्दी में सितारा लगाकर उन्हें ऑफिसर (एएसआई) के रूप में पदोन्नति दी जाएगी।

निश्चित तौर पर इन पुलिस कर्मियों के अफसर बनने के बाद जिले की पुलिसिंग और तेज होगी। लंबे समय से पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का इंतजार था। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले पदोन्नती का तोहफा आईजी बद्रीनारायण मीणा की ओर से पुलिस कर्मियों को मिला है। नहीं तो लगातार विधानसभा और लोक सभा चुनाव होने के बाद ही पदोन्नति मिलती। देखे पूरी सूची…

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन