Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : डॉ. राजीव सिंह को रायपुर संभाग के सह प्रभारी बनाये जाने पर भाजपाईयो ने किया जोरदार स्वागत।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाए जाने पर शनिवार को कोरबा जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी सहित जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. राजीव सिंह जी का भव्य व जोरदार स्वागत किया गया।

डॉ. राजीव सिंह जी का स्वागत पाली से लेकर कटघोरा, दर्री, सीएसईबी चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक जगह-जगह पुष्पवर्षा, फूलमालाओं और नारों के साथ किया गया।

प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं - डाॅ. राजीव सिंह

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव सिंह जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संगठन ने जिस विश्वास के साथ सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और अनुशासन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

डॉ. राजीव सिंह जी के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी - गोपाल मोदी।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा डॉ. राजीव सिंह जी को रायपुर संभाग का सह प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना उनके अनुभव, संगठनात्मक कौशल और समर्पण का सम्मान है।

उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. राजीव सिंह जी के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, लक्की नंदा, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला आईटी सेल संयोजक अजय चन्द्रा, अमीलाल चौहान, प्रदीप सिंह, उदय श्रीवास्तव, दीपक चावड़ा, सूरज पांडेय, उत्तम जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल सहित जिलेभर से आए सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले में संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन