Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : Breaking news प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान.

कोरबा( न्यूज़ उड़ान )। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी।

यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास घटित हुई। जहां पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक और युवती को पड़े थे। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर संपर्क किया और अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी और लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी था और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह भयावह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन