Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण। समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे एनिकट का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश देते हुए श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके।

उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य का नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण होकर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन