Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन।

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन।

‘बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण’

बालकोनगर( न्यूज उड़ान ) भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।

आयोजित समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह तथा नेहरू नगर वार्ड के पार्षद श्री कृपाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों, बालको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ।

अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु बालको के प्रयासों की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सड़क निर्माण में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

नेहरू नगर में निर्मित यह सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि आप सभी इस सामुदायिक भवन का अधिकतम उपयोग करें तथा इसे सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाएं।

बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य इस सामुदायिक भवन को नागरिकों को समर्पित कर लोगों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

किसी भी समाज के विकास में बेहतर बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालको इस प्रगति का सहभागी बनकर प्रसन्न है।

हम स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने हमारे कार्यों पर विश्वास जताया और निरंतर सहयोग प्रदान किया।“

यह भवन विभिन्न सामुदायिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहित गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

भवन में रैंप सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन की पहुंच सुगम बनाई गई है।

यह सभी के लिए सुलभ एवं समावेशी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है।

इन पहलों के माध्यम से बालको स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन