Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वाग

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत ।

सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी ।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर आज उनको बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया।

सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन द्वारा रखे गए भंडारा में अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर वृद्धजनों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

मंत्री देवांगन के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ का हुजूम, उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन ।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे।

जहां उनके अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री देवांगन का स्वागत कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सरल सहजता के धनी मंत्री श्री देवांगन आज आम जन मानस के साथ साथ नगर और जिले के कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं।

कोई भी कार्यकर्ता अपनी किसी भी परेशानी के लिए मंत्री श्री देवांगन से सुलभता के साथ मिल सकता है।

कोरबा के विकास को तेजी से जमीन पर उतारकर आज हर वर्ग और हर क्षेत्र के चहेते बन गए हैं।

इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामाला के साथ मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया गया।

जमनीपाली, बालको में भी भव्य स्वागत ।

मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर जमनीपाली और बालको में भी सामाजिक, धार्मिक और भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया।

एनटीपीसी गेट के सामने हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला सेस्वागत किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कौशल देवांगन, श्री किशोर साहू, श्री अंजय अग्रवाल, श्री संजय कुर्मावंशी, श्री परविंदर सिंह सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सभी समाज के प्रमुख जनों ने भेंट कर दी शुभकामनाएं ।

मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शहर के सभी समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न सामाजिक संघठनों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए दिया।

सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्षश्री नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रमुख जन,सियान सदन के पदाधिकारीगण,मथुरा माली मरार पटेल समाज के प्रमुख जन, सर्व यादव समाज के प्रमुख जन, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस के पदाधिकारी, पूर्वांचल विकास समिति के आरएन पांडेय, सहित अन्य समाज एवं संघ के प्रमुखजनों ने मंत्री श्री देवांगन को निवास में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्रीमती मीना लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद कंवर, उपेंद्र पटेल, श्रीमती धनश्री साहू, भुवनेश्वर तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अनिल यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश लहरे, मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, राधे यादव, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, नारायण राजपूत, नारायण ठाकुर सहित अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन