Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सीएसईबी पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि

कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है।

घटना का विवरण:

दिनांक 01.04.2026 से 06.04.2026 के बीच प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया, अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर एवं स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच एवं खुलासा:

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों द्वारा घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:

1. गणेश चौहान उर्फ राहुल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बरपारा कोहड़िया, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा

02 विधि से संघर्षरत बालक

(अन्य सहयोगी की भी संलिप्तता पाई गई, जिनकी तलाश जारी है)

जप्ती:

- 01 नग गैस सिलेंडर

- 01 नग स्पाइस कंपनी का होम थियेटर

- नगदी रकम

- चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 12 BM 4607)

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹15,000/- आंकी गई है।

कार्यवाही:

सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है तथा न्यायालय में पेश किया गया है।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कोरबा पुलिस का संदेश:

कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन