Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : देवांगन कल्याण समाज कोरबा ने किया नवयुक्त बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र देवांगन का सम्मान – समाज की एकता का अद

कोरबा( न्यूज उड़ान )

नवीन देवांगन भवन, घंटाघर कोरबा में जिला देवांगन कल्याण समाज द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक, पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री एवं निर्विरोध निर्वाचित जनसेवक माननीय नरेंद्र देवांगन जी का भावपूर्ण सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात समाजजनों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व शाल पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया। समाज ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया ।

माननीय नरेंद्र देवांगन जी का उद्बोधन

अपने सम्मान-संबोधन में उन्होंने कहा—

“समाज द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा, संकल्प और पवित्र जिम्मेदारी है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर रखा गया विश्वास मेरे कर्मयोग को और मजबूत करता है।

समाज की शिक्षा, आर्थिक उन्नति, युवा शक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए मैं पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करता रहूँगा।

समाज का उत्थान ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने समाज के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया ।

आभार ज्ञापन पार्षद श्री पंकज देवांगन द्वारा किया गया। समारोह का समापन माता परमेश्वरी के जयकारों के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:समाज संरक्षक झकेंद्र देवांगन,पार्षद एवं कोषाध्यक्ष पंकज देवांगन,पूर्व पार्षद एवं समाज प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र देवांगन,डॉ. प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन,श्रीमती बुधवार देवांगन, यशवंत देवांगन, व्यास नारायण देवांगन, गौरीशंकर देवांगन, चंद्रशेखर देवांगन, अर्जुन देवांगन, पवन कुमार देवांगन, देवप्रसाद देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, बलराज देवांगन, नरेंद्र जी, लक्ष्मीप्रसाद देवांगन, महावीर देवांगन, दिलचंद देवांगन, संतोष देवांगन, सोहनलाल देवांगन

तथा समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता गण।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन