Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : बालको प्रबंधन के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस का घेराव, 9 अप्रैल को टाउनशिप कार्यालय का होगा घेराव।

कोरबा( न्यूज उड़ान) बालको प्रबंधन द्वारा स्थानीय लघु व्यापारियों को दुकान/ठेला-गुमटी हटाने के लिए जारी नोटिस के विरोध में जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर एवं ग्रामीण) द्वारा 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे बालको टाउनशिप कार्यालय (सेक्टर-04, मेंटेनेंस ऑफिस) का घेराव किया जाएगा।

जिला युवा कांग्रेस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रभावित स्थानीय व्यापारी शामिल होंगे।

सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर इस कार्रवाई का विरोध करने का निर्णय लिया है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

जिसका उद्देश्य गरीब एवं मेहनतकश व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना है।

जिला युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्यक्रम के दौरान आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

उल्लेखनीय है कि बालको प्रबंधन द्वारा हाल ही में सड़क किनारे वर्षों से व्यवसाय कर रहे छोटे व्यापारियों को हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया है, जिससे उनके समक्ष आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

जिला युवा कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रशासन एवं प्रबंधन से संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन