Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

बिलासपुर : 20 जनवरी तक पूरा करें प्रयास आवासीय विद्यालय का काम-कलेक्टर। कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन विकास कार्यों

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान छठ घाट में निर्माणाधीन प्रयास आवासीय विद्यालय के शेष कार्यों को 20 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

विदित है कि छठघाट में 300 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय का फिनिशिंग कार्य जारी है,जिसे नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल पूरे निर्माण और योजना की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए किचन,डायनिंग एरिया और बच्चों के क्लास तथा आवास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने अशोक नगर से बिरकोना तक और मंगला चौक से आजाद चौक तक बनने वाले सड़क का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए मधुबन में नगर निगम द्वारा एजुकेशन हब भी बनाया जा रहा है जिसके निर्माण स्थल का भी कलेक्टर श्री अग्रवाल और निगम कमिश्नर ने जायजा लिया।

पीएम ई बस सेवा योजना के तहत सिटी बस डिपो में निर्माणाधीन सिटी बस टर्मिनल का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और कार्य की गति को तेज करते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पीएम ई बस सेवा में बिलासपुर को 50 ई बस की सौगात मिलने वाली है जिसके लिए आवश्यक सिटी ई बस टर्मिनल कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है,कोनी स्थित सिटी बस डिपो में कुल साढ़े पांच एकड़ एरिया में 11 करोड़ 45 लाख की लागत से इलेक्ट्रिक बसों के हिसाब से टर्मिनल कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा,जहां 13 चार्जिंग स्टेशन,यात्री प्रतीक्षालय,वर्कशॉप आफिस,पार्किंग एरिया,ग्रीन एरिया तैयार किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन