Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : सुशासन तिहार 2026’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का

’सुशासन तिहार 2026’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद।

आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया।

पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान श्रीमती यादव से पूछा कि क्या गुपचुप घर में ही तैयार किए जाते हैं।

इस पर उन्होंने बताया कि वे सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली, जिस पर श्रीमती यादव ने बताया कि ठेले के अतिरिक्त वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।

मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की सराहना करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली।

श्रीमती यादव ने बताया कि उनके पति श्री धनपत यादव भी व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं प्रोत्साहन हेतु 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।

इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चैधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन