Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04

कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार

उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹13.40 लाख

कबाड़ चोरी एवं अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही कोरबा पुलिस

कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में अपराधियों, कबाड़ चोरों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना उरगा की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 06.06.2026 को थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरूडीह स्थित एक बंद परिसर में दबिश दी।

पंचों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ एवं वाहन बरामद किए गए।

कार्रवाई में एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक एवं एक अन्य ट्रक से कुल लगभग 14 टन लोहे का कबाड़, मोटरसाइकिल के कटे-पार्ट्स सहित 03 वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹12.60 लाख आंकी गई है।

थाना कुसमुंडा की त्वरित कार्रवाई

वहीं दिनांक 07.06.2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बेरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन लावारिस हालत में खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पिकअप वाहन क्रमांक CG-10-E-8576 में लोहे की जाली, पाइप, रोलर एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 02 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला।

पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन एवं कबाड़ सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर उसे जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

कुल 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

दोनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त किए गए।

जप्त मशरूका एवं वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13.40 लाख है।

प्रारंभिक जांच में जप्त कबाड़

संदिग्ध एवं लावारिस प्रकृति का पाए जाने तथा संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर समस्त मशरूका को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

कोरबा पुलिस की लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस द्वारा कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील

जनसामान्य से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी के माल के अवैध कारोबार अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन