Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : ट्रिपल राइडिंग पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, विशेष शहरी अभियान में 96 दोपहिया वाहनों के चालान, कुल 42,000 रुपये का अर

कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर एवं जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी बैठाने) के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नियम विरुद्ध तीन सवारी बैठाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस एवं थाना–चौकी स्टाफ द्वारा मुख्यतः शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई, जिसमें कुल 96 दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत कटघोरा, बालको और कोटवाली थाना क्षेत्र में अधिकतम 17, 13 और 13 वाहनों का चालान किया गया तथा कुल लगभग 42,000 (बयालीस हजार) रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

ऐसे कृत्य न केवल मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन हैं, बल्कि वाहन की संतुलन क्षमता, ब्रेकिंग व नियंत्रण को प्रभावित कर गंभीर दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ट्रिपल राइडिंग पर सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी तथा बार‑बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन