Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति की बैठक संपन्न।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र प्रसाद भवन, रिकाण्डो रोड, कुआँभट्ठा, कोरबा में समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में समिति के लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से श्री विकास सिंह को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा श्री प्राण नाथ मिश्रा को पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया गया।

संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में जिला स्तर पर कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया।

साथ ही जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए आगामी माह में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किए जाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, संरक्षक राजकिशोर प्रसाद, सचिव अरविंद शर्मा, बृज भूषण प्रसाद, विजय यादव, पवन विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अमित सिंह, धन्नू यादव, परवेज अंसारी, राजेश यादव, सोनू सिंह, अभय शर्मा, शम्भू सिंह, रमेश सिरका, कौशल साहू, बच्चू सिंह, रामायण साहू, सुनील अग्रवाल, जयंत कुमार, अभिनव कुमार, परशुराम, प्रमोद कुमार, काशीराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

— कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन