Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मकान चोरी एवं टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता।

चोरी का माल एवं 07 लाख रुपये कीमती वाहन बरामद, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 01 – थाना उरगा अपराध क्रमांक 352/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस

दिनांक 06.06.2026 को प्रार्थिया संतोषी साहू द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही युवराज कुमार कंवर पिता आनंद सिंह कंवर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लालमाटी थाना उरगा जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का हाफ करधन वजनी लगभग 7.50 तोला कीमती करीब 16,000 रुपये सहित अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक 02 – थाना उरगा अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस

दिनांक 20.06.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी करन भारद्वाज पिता विदेशी लाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी नोन्दीरी थाना करतला जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 कीमती लगभग 07 लाख रुपये बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

थाना उरगा पुलिस द्वारा दोनों मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की संपत्ति बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

कोरबा पुलिस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन