Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ग्राम बकसाही में 95.20 क्विंटल धान जब्त।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

आज तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी, खाद्य निरीक्षक रवि राज एवं राजस्व निरीक्षक पाली श्री कन्हैया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बकसाही में जांच कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान व्यापारी श्री सतीष जायसवाल की दुकान से 143 बोरी धान, कुल वजन 57.20 क्विंटल तथा व्यापारी श्री कृष्ण जायसवाल की दुकान से 95 बोरी धान, कुल वजन 38.00 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

उक्त अवैध भंडारण के संबंध में नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही करते हुए कुल 238 बोरियों में 95.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। मामले में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन