Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : MJM Hospital ने Rotary Club के साथ मिलकर शुरू किया निःशुल्क Dialysis Center, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी की उ

कोरबा (न्यूज उड़ान )स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है

— इसी सोच को साकार करते हुए शहर के प्रतिष्ठित Meena Jain Memorial Hospital (MJM Hospital) ने Rotary Club of Korba के सहयोग से एक नई जनसेवा पहल की शुरुआत की है।

26 मई 2026, मंगलवार को सायं 4 बजे “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ किया जाएगा, जहां प्रतिदिन लगभग 12 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस केंद्र का उद्घाटन Rotary District 3261 के District Governor Rtn. Amit Jayaswal के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में CMHO कोरबा Dr. S. N. Keshari विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में किडनी रोग से जूझ रहे अनेक मरीज आर्थिक कारणों से नियमित डायलिसिस नहीं करा पाते थे।

ऐसे मरीजों और उनके परिवारों के लिए यह केंद्र किसी बड़ी राहत से कम नहीं माना जा रहा।

अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में उम्मीद और सहारा बनना है।

MJM Hospital के Director Rtn. Dr. Prince Jain, जो कोरोना काल में अपने उत्कृष्ट योगदान, निःस्वार्थ सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए कोरबा में विशेष पहचान रखते हैं, ने इस परियोजना को समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का विस्तार बताया।

उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य सेवा हर व्यक्ति का अधिकार है और हमारा प्रयास है कि आर्थिक स्थिति किसी मरीज के इलाज में बाधा न बने।”

शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं मानवीय सेवा के लिए पहचाने जाने वाले MJM Hospital ने कम समय में लोगों का गहरा विश्वास जीता है।

अस्पताल लगातार ऐसी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दे रहा है जो आमजन के लिए राहत और भरोसे का कारण बनें।

स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन