Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : महंगाई की मार झेल रही जनता पर नया बोझ: नगर निगम के सफाई यूज़र चार्ज से बढ़ी परेशानी।

महंगाई की मार झेल रही जनता पर नया बोझ: नगर निगम के सफाई यूज़र चार्ज से बढ़ी परेशानी।

युवा कांग्रेस नेता मीत यादव ने किया विरोध, कहा- 'जनता की स्थिति समझकर फैसला वापस ले निगम'।

रायपुर( न्यूज उड़ान )लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रही आम जनता पर अब नगर निगम का नया फरमान भारी पड़ रहा है।

निगम द्वारा लगाया गया 'सफाई यूज़र चार्ज' लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

रोजमर्रा की चीजों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं, ऐसे में यह अतिरिक्त शुल्क घर का बजट बिगाड़ रहा है।

इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस नेता मीत यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, _"महंगाई के इस दौर में आम आदमी पहले से ही आर्थिक दबाव में है,ऐसे समय में सफाई यूज़र चार्ज जैसा बोझ डालना जनता की परेशानी को और बढ़ाना है।

सरकार और निगम को आम नागरिकों की हालत समझते हुए इस निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए।"_

स्थानीय लोगों में आक्रोश

शहर के नागरिकों का कहना है कि उनकी आय सीमित है, लेकिन टैक्स और शुल्क लगातार बढ़ रहे हैं।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, _"पहले सब्जी, दूध, गैस महंगी हुई।

अब सफाई के नाम पर भी पैसा देना पड़ेगा। राहत देने के बजाय सरकार नए-नए शुल्क थोप रही है।"_

लोगों का आरोप है कि निगम बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम है, लेकिन चार्ज वसूलने में सबसे आगे है जनता में इस फैसले को लेकर भारी नाराजगी है।

मांग: फैसला वापस हो

स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने एक सुर में मांग की है कि नगर निगम इस शुल्क को वापस ले और महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दे।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं बदला गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन