Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

जम्मू/राजौरी : राजौरी पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद।

जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान

राजौरी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन जैसी मादक पदार्थ बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट चिंगस की टीम ने इंचार्ज पुलिस पोस्ट चिंगस के नेतृत्व में नियमित नाका चेकिंग के दौरान चिंगस क्षेत्र से गुजर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका।

पूछताछ के दौरान दोनों का व्यवहार संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उनकी गहन तलाशी ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाहिद चौधरी पुत्र मो. शफी निवासी वार्ड नंबर 13, पीर कंजू राजौरी और आसिम पुत्र मो. शफी, निवासी वार्ड नंबर 13, पीर कंजू तलवाल राजौरी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 22 ग्राम हेरोइन जैसी मादक पदार्थ बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजौरी क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर रहे थे और चिंगस से होकर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में थे।

इस संबंध में पुलिस थाना राजौरी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नशे से जुड़े बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन