कोरबा : देशी प्लेन शराब का अवैध परिवहन करने वालो पर की गयी कठोर कार्यवाही।
Vivek Sahu
Wed, May 20, 2026
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
देशी प्लेन शराब का अवैध परिवहन करने वालो पर की गयी कठोर कार्यवाही।
प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।
57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब तथा अपराध मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा साइन जप्त।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही।
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर सूचना के आधार पर देसी प्लेन शराब का मोटरसाइकिल से दीपिका से दर्री ले जाते वक्त दो आरोपी को पकड़ा गया है तथा उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देसी प्लेन शराब कीमती 5000.00 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा शाइन को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1️⃣ विजय यादव पिता बोधन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अयोध्यापुरी दर्री थाना दर्री जिला कोरबा (छ ग)
2️⃣ संदीप साहू पिता बलराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जेलगांव चौक क्वार्टर नंबर 583 थाना दर्री जिला कोरबा (छ ग)
* कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन