Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

बिलासपुर : मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थी राजा बघेल निवासी आवास पारा पेण्डारी द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 07:30 बजे उसके परिवारजन घर के बाहर खड़े थे, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए विवाद प्रारंभ कर दिया गया।

विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर धारदार हथियार एवं लाठी से लैस होकर प्रार्थी के परिवारजनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बीच-बचाव करने पर प्रार्थी को भी मारपीट का सामना करना पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना में उषा बघेल गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका उपचार सिम्स बिलासपुर में जारी है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस जोड़ी गई है।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

थाना – सकरी, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक – 297/2026

धारा – 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस

आरोपीगण –

1. अर्जुन कुमार बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 42 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी

2. लक्ष्मण बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 48 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी

3. दिलीप बघेल पिता पीरिथराम बघेल उम्र 48 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी

4. सुमित्रा बघेल पति लक्ष्मण बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी

5. एक विधि से संघर्षरत बालक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन