Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : अंत्योदय की भावना को साकार कर रहे निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों को सौंपे राशन कार्ड।

कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के मूल उद्देश्य अंत्योदय—अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने—के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए निर्विरोध पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन द्वारा “घर-घर चलो, हर घर चलो” अभियान के तहत कोरबा विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान श्री देवांगन ने चारपारा, बरपारा एवं साहू मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

उन्होंने न केवल लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि विशेष रूप से उन परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया, जिनका जीवन दैनिक श्रम पर आधारित है और जो अक्सर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

अंत्योदय के वास्तविक भाव को चरितार्थ करते हुए नरेंद्र देवांगन ने जरूरतमंद हितग्राहियों के राशन कार्ड बनवाकर स्वयं उनके घर तक पहुंचाए।

यह पहल सेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

“जनसेवा ही हमारी पहचान है और जनविश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है और आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास एवं जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन