: प्यार पाने चाकू दिखाकर किया छेड़छाड़ । 01 आरोपी गिरफ्तार ।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता द्वारा आज दिनांक 14.11.2024 को एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आज से करीबन 01 वर्ष पूर्व माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता अपने एक रिस्तेदार दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ0ग0) के पास ट्युशन पढ़ने जाया करती थी । उस दौरान आरोपी दयाल केंवट के द्वारा पीड़िता के गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर विडियो बना लिया था एवं जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था।मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 700 / 2024 धारा 354,506 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था । चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ आरोपी दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 वर्ष सा० पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व चाकू जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
: लड़की पर ब्लेड मारने की घटना में मिली पुलिस को सफलता ।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता घटना दिनांक 12.11.2024 को सुबह 09:30 बजे अपने घर से पम्पहाउस कोरबा स्थित स्कुल जाने निकली थी। जिसपर पम्पहाउस मैदान पानी टंकी के पास एक सफेद स्कुटी में सवार दो अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 696 / 2024 धारा 109 (1) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यु.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण
प्रसाद खूंटे एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा उप निरीक्षक अजय सोनवानी व टीम कोरबा को त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।घटनास्थल का मुआयना कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था। इस दौरान पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष कराये गये अंतर्गत धारा 183 बी. एन. एस. एस. के तहत कथन में मामले के आरोपियों का खुलासा करते हुए दिनांक घटना समय को उसके रिस्तेदार आरोपीगण मोहनीश केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 26 वर्ष सा0 पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा एवं आकाश राठौर पिता दीपक कुमार
राठौर उम्र 24 वर्ष सा० ढोढ़ीपारा चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के द्वारा ही पीड़िता के उपर जानलेवा हमला कर ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया जाना बताई है। जिसके आधार पर उपरोक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व आला जरब आदि जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपीगण को दिनांक 13.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे आज दिनांक 14.11.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
: श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम जी की बारस धूमधाम से सम्पन्न।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) दिनॉक 13.11.2024 दिन बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्यामजी की कार्तिक मास की बारस (श्री श्याम जन्मोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्री श्यामजी का अखण्ड ज्योतपाठ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त मंदिर में उपस्थित थे। विदित हो कि इस दिन मंदिर में श्री श्याम जी के अलौकिक श्रृंगार किया जाता है जिनके अलाैिकक दर्शन आज के दिन ही होते है एवं इस दिन खाटू श्याम में श्री श्याम जी के दर्शन हेतु देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्वालूगण आते है।
श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ हेतु श्री सप्तदेव मंदिर में समता ऊचानिया एंड पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा बहुत ही संुदर अखण्ड ज्योतपाठ एवं मनमोहक भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अत्यंत ही अनुशासन के साथ एक लय एवं एक राग में अखण्ड ज्योत पाठ कर कार्यक्रम की सुंदरता को बढा दिया इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है । कार्यक्रम के अंत में मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी का श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने उनको छ.ग. अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) के प्रदेश चेयरमेन बनने पर बधाई दी एवं उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया तत्पश्चात महाआरती की गई, 56 भोग एवं भण्डारा किया गया जिसमें सैंकडो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।अशोक मोदी ने श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के वर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्षद मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कैलाश मोदी, कैलाश अग्रवाल, महावीर केडिया एवं महिला मंडल के सदस्यों सरला मिततल, विद्या अग्रावल, प्रेमा अग्रवाल, सखी मंडल की कांता देवी अग्रवाल के साथ साथ ब्राहमण समाज के संरक्षक ललित शर्मा, लायंस क्लब के अशोक अग्रवचाल, अ,िखल भारतीय विधार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री, विस्तारक सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भक्तजनों का हृदय से कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं उनका अभिनंदन किये किये जाने पर अपना आभार व्यक्त किया।