: मस्तूरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही
Thu, Nov 23, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है।जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक (हेड क्वाटर) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो की घरपकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया है।दिनांक 21.11.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कोटमी सोनार से जयराम नगर की ओर से मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 में अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब ले जा रहा है कि सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी मोहित कुमार केवट पिता डुबास राम केवट उम्र 24 साल दरी भाठापारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से एक बोरी में 1-1 लीटर क्षमता वाली पन्नी में भरी हुई आधा-आधा लीटर की 30 नग कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रू शराब को मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 से अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत,उपनिरी रामनरेश यादव,आरक्षक सुखदेव माण्डे,राम सनेही साहू, शशिकरण कुर्रे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा।नाम आरोपी - मोहित कुमार केवट पिता डुबास राम केवट उम्र 24 साल दरी भाठापारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
: एक वर्ष पूर्व भेड़ चोरी करने की प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
Thu, Nov 23, 2023
चौकी बेलगहना बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.11,2022 के सुबह ग्राम कंचनपुर मे प्रार्थी रामाभाई रेबाड़ी की भेड़ चोरी का प्रयास कर रहे थे,सूचक की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम कर मामले के एक आरोपी तीरथ यादव निवासी पुडू को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा मामले के एक आरोपी रमेश साहू उर्फ़ छोटू घटना दिनांक से लगातार फरार था । आज दिनांक 22.11.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश साहू उर्फ़ छोटू ग्राम पुडू मे अपने घर मे छुपा है. मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर सूचना के आधार पर उसके घर मे दबिश देकर आरोपी रमेश साहू को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में ASI अशोक मिश्रा, आरक्षक रविवार कुमार की विशेष योगदान रहा.
: अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, Nov 22, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 21.11.2023 के शाम को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम लमेर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम लमेर में रेड कार्यवाही किया गया। जहां जवाहिल केंवट के कब्जे से कुल 09 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।