Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: शराब पीकर गुंडागर्दी करने के आरोप में गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sat, Oct 1, 2022
    कोरबा| कोरबा शहर के ढेँगूरनाला कोहड़िया क्षेत्र में 28 सितम्बर को प्रार्थी गरहन लाल चौहान निवासी ढेँगूर नाला कोहड़िया जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति के द्वारा आये दिन अपने साथियों के साथ मोहल्ले में नशा करके गाली-गुप्तार करते रहता हैं, जिसे मना करने पर वाद-विवाद और मारपीट करता हैं। 26 सितम्बर को भी वह नशे में गाली-गलौच कर रहा था जिसे मना करने पर प्रार्थी को घर घुसकर मारपीट किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी कोरबा में अपराध क्रमांक 911/22 धारा 452, 294, 506, 323, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले से वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराया गया। विवाद मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोईबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली कोरबा निरीक्षक रूपक कुमार शर्मा एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु 30 सितम्बर को अपने अधिनस्थ स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप झा, आरक्षक देव नारायण कुर्रे के साथ मिलकर ढेँगूरनाला कोहड़िया क्षेत्र में अशांति का माहौल बनाने वाले आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन