Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 3 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।

बिलासपुर ( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 11.06.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर, अम्बा पार्क, चिगराजपारा में 2-3 लडके अपने पास धारदार चाकू एवम गुप्ती रखे हैं, और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम तत्काल मौके पर भेजा गया।   जहां अम्बा पार्क के पास आरोपी पूरन नेताम उर्फ बड़ा क्राईम को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। इसी प्रकार गणेश चौक चिंगराजपारा में आरोपी विकास पाण्डेय के कब्जे से धारदार गुप्ती एवं आरोपी सुमित पाण्डेय उर्फ से‌ठी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।   आरोपी 01. पूरन नेताम उर्फ बड़ा काईम पिता नंदू नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर लिगियाडीह। 02. विकास पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा। 03. सुमित उर्फ से‌ट्टी पाण्डेय पिता भोला प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चिंगराजपारा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन