Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: लाखों की जेवरातों को पार कर लुटेरों ने दिया अंजाम , कैमरे में कैद हुआ आरोपी, जानें इसकी पूरी कहानी…

बलरामपुर न्यूज उड़ान : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ दो युवकों ने सोना और चांदी से भरा बैग को लेकर भाग निकले। बता दे कि यह घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आज सुबह की हैं. अग्रवाल मोहल्ला मोड़ के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान से बाइक सवार दो युवक सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है. जिसे मौका पाकर इन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही SP डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी के साथ पुलिस की टीम उन फरार लुटेरों युवकों की तलाश में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीबन सुबह 11 बजे अग्रवाल मोहल्ला मोड़ के पास स्थित शंभू ज्वेलर्स की हैं। जहाँ रोज की तरह ही दुकान संचालिका सुषमा सोनी अपना दुकान खोलने आई थी। वह अपने साथ प्रतिदिन सोना और चांदी से भरा बैग घर ले जाती थी। प्रतिदिन की तरह आज भी ऐसे ही वे सोना और चांदी से भरा बैग घर दुकान लाई.उसके बाद दुकान संचालिका शटर उठाकर जैसे ही दुकान में प्रवेश कर रही थी कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां आये और बैग को उठाकर तेजी से बिजली ऑफिस की ओर फरार हो गए। बता दे कि सोना और चांदी के ज्वेलरी की कीमत करीब सात से आठ लाख रुपए बताई जा रही है। इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई है। महिला संभाल रही थी दुकान शंभू ज्वेलर्स की संचालिका सुषमा सोनी के पति की दो वर्ष पूर्व कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद महिला दुकान का संचालन कर रही थी। दुकान की पूरी पूंजी लुट जाने से महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। कैमरे में कैद हुए आरोपी इस पूरा घटनाक्रम का फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गया है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि दो युवक बाइक से आते हैं। एक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा है वही दूसरा पीछे बैठा हुआ है जो आराम से उतरकर पहले महिला की दुकान में जाकर बैग छीन कर भागने लगता है। इसके पीछे महिला दौड़ती है लेकिन तब तक लुटेरे भाग निकलते हैं। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में जुट गयी हैं। जल्द ही इन आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन