Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: राष्ट्रपति से सम्मानित लखाली के लाडले को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल के कर कमलों से किया गया अभिनंदन; बधाईयां,पूर्व सैनिक-सुभाष सिंह चन्द्रा जी।

आपका जन्म दिनांक 26 अक्टूबर सन् 1979 को पिता स्व. श्री अनंद राम चन्द्रा जी और माता श्रीमती फिरतीन बाई चन्द्रा जी के घर में द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ।   आपके अग्रज श्री सुमन चन्द्रा जी शासकीय सेवा में हैं, बड़ी दीदी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माधुरी चन्द्रा जी (सुनीता) जिनका विवाह झालरौंदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री टेक चंद चन्द्रा जी से हुआ है मंझली दीदी शकुंतला जी जो कि दोनों पैर से दिव्यांग होने के कारण घर में ही रह कर सिलाई-कढ़ाई करती है और छोटी बहन श्रीमती अनीता चन्द्रा जी की शादी जैजैपुर में हुई है। आपका परिणय सूत्र ग्राम-सुखदा की लाडली श्रीमती शारदा देवी चन्द्रा जी से दिनांक 18/05/2006 को आबद्ध हुआ।   आपका इकलौता पुत्र यशवंत सैनिक विद्यालय अंबिकापुर में कक्षा-नवमी में अध्ययनरत है।   समाज सेवी चन्द्रा जी की प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षा गृह ग्राम-लखाली में और हाई स्कूल की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद से किए। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आपने शासकीय आईटीआई कोनी बिलासपुर से मोटर मैकेनिक (व्हीकल) ट्रेड में तकनीकी प्रशिक्षण पूर्ण करते ही इंडियन आर्मी में चयनित हुए वहीं सेना में सेवा देते हुए हायर सेकंडरी की पढ़ाई (प्राइवेट) पूरा किए। आपने स्कूली शिक्षा के साथ साथ पिताजी के क़ृषि कार्य में भी हाथ बंटाया करते थे, अभी भी खेती किसानी में आपका अच्छा लगाव है। फौज से सेवानिवृत्त उपरांत आपने स्नातक, पीजीडीसीए व डीएलएड किया है।   सुभाष जी को फ़ौज के माध्यम से देश सेवा का जुनून टीवी पर प्रसारित होने वाले स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर दिखाए जाने वाले परेड से आया था। आपका भारतीय सेना में चयन 14 जुलाई सन् 2000 में जीडी पद पर हुआ और सेवानिवृत्त एसीपी हवलदार पद पर रहते हुए 30 जून सन् 2018 में हुए। इस दौरान आपको विशेष सेवा के लिए कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया लेकिन हिंदुस्तान के महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी के कर कमलों द्वारा 26 जनवरी सन् 2006 को आपरेशन उल्फा में अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करने हेतु गणतंत्र दिवस के दिन वीरता अलंकरण सेना मेडल (शौर्य) से सुशोभित किया गया, तब हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस किए। इसके बाद 26 जनवरी सन् 2008 में आर्मी कमांडर (ईस्ट कमांड) के हाथों भूटान में विशेष ट्रेनिंग इन्स्ट्रटर के लिए सम्मानित किया गया। सन् 2013 में दक्षिण सूडान के गृह युद्ध में शांति स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई के लिए सम्मानित किया गया। इसके पूर्व सन् 2002 में डिविजन कमांडर द्वारा विशेष सेवा के लिए व सन् 2004 में आर्मी चीफ (सेनाध्यक्ष) के हाथों सम्मानित होने का सौभाग्य मिला। इसके अतिरिक्त आपको न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा दिनांक 19/10/2024 को श्री तोखन साहूजी केंद्रीय राज्यमंत्री के हाथों छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।   उक्त सभी सम्मान के अलावा सेवानिवृत्त होने के बाद भी सेवा के दौरान किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक माननीय राज्यपाल महोदय जी द्वारा 1949 के बाद विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों को याद करने के लिए स्थापित सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह 07 दिसंबर मनाया जाता है। अतः इस दिन भारतीय सेना में विशेष सेवा के अलावा सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभूतियों को अभिनंदन किया जाता है।   इस वर्ष भी दिनांक 07/12/2024 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह 2024 का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल महोदय मान. श्री रमेन डेका जी द्वारा श्री सुभाष चन्द्राजी को पूर्व में किए गए समर्पित सेवा के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए पुनः सम्मानित किया गया। इसके लिए हम सभी आत्मीय जनों की ओर से ग्राम-लखाली के लाडले, समाज के सम्मानीय सदस्य को हार्दिक बधाईयां व उज्जवल भविष्य की सतत् कामनाएं। शुभेच्छु सम्मेलाल चन्द्रा लखाली/भिलाई नगर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन