Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: विकसित राष्ट्र की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट : मनोज शर्मा।

कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला कार्यालय मे आज प्रेस वार्ता आयोजित की गईं प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।   12 लाख तक की आय के इनकम टैक्स में छूट मिलने से करोड़ों,नौकरी पेशा लोगों,कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।   इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ने से बाजार में ज्यादा पैसा आयेगा,लिक्विडिटी की समस्या दूर होगी और जीडीपी में भी ग्रोथ होगी। श्री शर्मा ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक बजट यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले इस बजट हैं। किसान भाइयों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने की सीमा को 3 से 5 लाख करने से लगभग 8 करोड़ किसानों मछुआरों और डेयरी किसानों को लाभ मिलेगा। धन धान्य योजना से 1.7 करोड़ किसानों को उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।बस्तर और सरगुजा के किसानों को हुई इन योजनाओं से विशेष लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिलासपुर पूर्व लोकसभा के सांसद लखन लाल साहू ने कहा आईआईटी में 6,500 सीटे बढ़ाने और मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटे बढ़ाने से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। स्कूलों में वाईफाई लगने से बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा व तकनीक के प्रयोग से सशक्त होंगे,1करोड़ गिग वर्कर्स को प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा का भाव प्रबल होगा। उद्यमिता और एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा एक सवाल का जवाब देते हुए बेलतरा के मे श्री रजनीश सिंह ने कहा एमएसएमई क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।   सूक्ष्म व लघु उद्योगों के लिए ऋण की सीमा को 5 करोड़ से 10 करोड़ करना व्यापारी वर्ग को नया बल देगा। स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ का फंड दिया जाएगा।वहीं माइक्रो उद्यमों के लिए 5 लाख रुपए के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। श्री मनोज शर्मा ने कहा देश में 500 करोड़ के बजट से तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस सेंटर के लिए खर्च किए जाएंगे। पीएम मोदी का यह कदम विश्व स्तर पर भारत की एआई के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभरेगा।   क्योंकि आज की स्थिति में ही भारत इस क्षेत्र में विश्व के कई बड़े देशों से आगे निकल चुका है। यह तकनीकी विकसित भारत के स्वरूप में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी इससे बढ़ेंगे। पत्रकार वार्ता मे पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खान ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा, रामकुमार त्रिपाठी, संजू वैष्णव,भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन