Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: कृष्णा बुक के JET Book तथा ALL Book पैनल से सट्टा संचालित कराने वाले जिला कोरबा से 01 फरार आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Fri, Jul 5, 2024
कोरबा  -श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पुर्व मे पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था। मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल के राजगामार क्षेत्र आने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया जहाँ पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। सटोरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से स्मार्ट मोबाईल फोन 01 नग, चेक 04 नग, ए.टी.एम. 01 नग, एवं पासबुक 03 नग बरामद किया गया। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। सटोरियों के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी 01 अर्पित अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल निवासी रजगामार चैकी रजगामार जिला कोरबा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी:- 01. आदित्य सिंह चैहान पिता विजय सिंह चैहान उम्र 22 वर्ष साकिन पोडी बहार नीचे मोहल्ला जिला कोरबा । 02. साहिल दास पिता चद्रिका दास उम्र 21 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा। 03. सुनील सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन रजगामार सरस्वती चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा। 04. अमन जायसवाल पिता विजेद्र जायसावाल उम्र 22 वर्ष साकिन सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया 05. विवेक सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन