Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Jun 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26.06.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भिलाईबाजार पुरानी बस्ती निवासी महेष सिंह राजपूत अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी महेष सिंह राजपूत अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से चार अलग अलग जरीकेन में भरा कुल 40 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब व शराब बिक्री रकम 80 रू. को बरामद कर जप्त किया गया।   आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन