Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाईन नंबर 24 घंटे 7 दिवस संचालित।

Vivek Sahu

Tue, Jun 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 पीडित महिलाओं की सहायता हेतु 24 घंटे 7 दिवस संचालित है। पीड़ित महिला, अपातकालीन सेवा हेतु सखी वन सेन्टर, महिला हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 181 एवं डायल 112 पुलिस के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, यौन हमला आदि मुद्दों पर सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता प्राप्त कर सकती है। आपकी सखी एप्प के माध्यम से आवेदिका/आवेदक द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज होने पर “सखी“ वन स्टॉप सेन्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं महिलाओं की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती हैं। जिसमें कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सेवाएं, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थाई आश्रय सेवाएं दी जाती है। आवेदनकर्ता महिला हेल्पलाईन 181 एवं आपकी सखी एप्प के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बंध में महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन